Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
कानून व्यवस्था

लोहरदगा : हत्यारोपियों को आजीवन कारावास की सजा

लोहरदगा : हत्यारोपियों को आजीवन कारावास की सजा
विज्ञापन

जमीन विवाद में हुई थी हत्या

टीम एबीएन, लोहरदगा। व्यवहार न्यायालय में डीजे-3 अरविंद कुमार टू की अदालत ने मंगलवार को भूमि विवाद में की गई एक व्यक्ति की हत्या  मामले में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामला सदर थाना क्षेत्र के जुरिया बड़का टोली का है। 

हत्या के तीन आरोपी बिजेन्दर बाखला, दीपक कुजूर और विकास उरांव को डीजे थ्री अरविन्द कुमार टू की अदालत ने किसान चरिया उरांव की हत्या का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनायी है, साथ ही हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले में दोषी मानते हुए प्रत्येक आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,910