Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कट्टरपंथी नेतृत्व मुस्लिम समाज को आत्मघाती रास्ते की ओर ले जा रहा है: डॉ सुरेन्द्र जैन

कट्टरपंथी नेतृत्व मुस्लिम समाज को आत्मघाती रास्ते की ओर ले जा रहा है: डॉ सुरेन्द्र जैन
विज्ञापन

 

टीम एबीएन,नई दिल्ली।उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में, माननीय न्यायालय के आदेश से हिंदुओ को पूजा करने का अधिकार मिला। आज से 30 साल पहले, बिना किसी लिखित आदेश के, तत्कालीन मुलायम सिंह यादव सरकार ने, अवैध रूप से, मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए हिंदुओं को पूजा करने के  इस अधिकार से वंचित किया था। नंदी बाबा के आगे सींखचे लगा दिये थे। हिंदुओ के साथ जो अन्याय किया था, माननीय न्यायपालिका ने उस अन्याय को न्यायोचित ढंग से ठीक किया।

 प्रत्येक देशवासी को इसका अभिनंदन करना चाहिए। किसी भी वर्ग के साथ अगर अन्याय हुआ है और न्यायपालिका उसको ठीक करती है, तो वह निर्णय सब के लिए स्वागत योग्य होना चाहिए। लेकिन जिस प्रकार कुछ कट्टरपंथी नेताओं ने न्यायपालिका के इस निर्णय पर मुस्लिम समाज को भड़काकर हिंसा व उपद्रव कराने की कोशिश की है, वह घोर आपत्तिजनक और निंदनीय है।डॉ जैन ने यह भी कहा कि एक ओर वो न्यायपालिका में अपील के लिए भी जा रहे है, वहीं सड़कों पर दंगे कराने हेतु भड़का भी रहे हैं। वे बयान देते हैं कि मुस्लिम समाज का न्यायपालिका से विश्वास उठ रहा है। कभी वो कहते हैं कि हमारे सब्र का बांध टूट रहा कभी कहते हैं कि हमारी आस्था कोर्ट से ऊपर है, न्यायपालिका जिस रास्ते पर जा रही है वो उचित नहीं है।

 जब भी कोई निर्णय मुल्ला– मौलवियों की इच्छा के विरुद्ध या उन के कट्टरपंथी षडयंत्रों के विरुद्ध आता है, वे न्यायपालिका को धमकाने से बाज नहीं आते। उन्हें समझना चाहिए कि भारतीय न्यायपालिका, डॉक्टर भीम राव रामजी अंबेडकर के बनाए संविधान के अंतर्गत प्रदत अधिकारों के अंतर्गत ही काम कर रही है। मामला चाहे शाहबानो का हो या हिजाब का, तीन - तलाक का हो या समान नागरिक संहिता का, यहां तक कि अयोध्या मामले में भी माननीय सर्वोच्च न्यायालय के विरुद्ध इनका विष-वमन आज तक जारी है।

 डॉ जैन ने कहा कि ये कट्टरपंथी नेतृत्व, मुस्लिम समाज को आत्मघाती रास्ते की ओर ले जा रहा है। वे शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की जगह संघर्ष का मार्ग अपना रहे हैं। जो कि कदापि  उचित नहीं है। मैं मुस्लिम समाज से भी अपील करना चाहता हूं कि वो ऐसे नेतृत्व को ठुकरा कर ऐसे नेतृत्व को स्थापित करे जो, सह-अस्तित्व में विश्वास करता है।

 जो अन्याय व अत्याचार मुलायम सिंह जैसे राजनेताओं या विदेशी आक्रमणकारियों के द्वारा किये गये, उस अन्याय के साथ खड़ा होने वाला समाज किसी भी तरह से सह-अस्तित्व के मार्ग पर नहीं चल सकता, ये उनके लिए भी प्रगति का मार्ग नहीं है।उकट जानकारी विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.