Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

पवित्रम गो सेवा परिवार ने किया पवित्रम स्वदेशी प्रचार केंद्र का शुभारंभ

पवित्रम गो सेवा परिवार ने किया पवित्रम स्वदेशी प्रचार केंद्र का शुभारंभ
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। पवित्रम गो सेवा परिवार झारखंड ने पवित्रम स्वदेशी प्रचार-प्रसार अभियान का शुभारंभ किया। इसके तहत सरायढेला धनबाद के शांति निकेतन कॉलोनी भारत होमियो हॉल में पवित्रम स्वदेशी केंद्र शुरू किया गया। 

मौके पर पवित्रम गो सेवा परिवार झारखंड के प्रांतीय संयोजक अजय कुमार भरतिया ने कहा कि पवित्रम पिछले कई वर्षों से जैविक खेती का गांव गांव में नि:शुल्क प्रशिक्षण, गो उत्पाद का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। 

जिसके माध्यम से जन-जन तक बहुत ही अच्छे मूल्यों पर समाज तक सीधे किसानों के घर से गो आधारित खेती से उपजाये हुए अन्न, ओर्गेनिक मिलेट्स, मिट्टी के बर्तन, हाथ से बिलौया देशी गो का घी, कोल्हू से निकाला गया तेल, सल्फर फ्री चीनी, ओर्गेनिक गन्ने से घर का बना गुड़, गोबर से बनी बिना केमिकल वाली धूप, गोबर निर्मित दीपक, मूर्तियां, पंच गव्य से बनी औषधियां, शैंपू, गोमूत्र अर्क इत्यादि अनेक स्वदेशी वस्तुएं पहुंचाने के लिए  प्रयास किया जायेगा। 

इस अभियान से जुड़ कर हम सभी जन जन को निरोगी बनाने के, गो हत्या को रोकने, पर्यावरण रक्षा के कार्य में सहयोग कर सकते हैं। यह झारखंड में पहला आर्गेनिक केंद्र खोला गया है। 

पवित्रम गौ सेवा परिवार के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि इस तरह के केन्द्र रांची सहित अन्य शहरों में भी खोलने की योजना है। हमारी सहभागिता से वनवासी भाई-बहनों, ग्रामीणों, दिव्यांगजनों एवं गोशालाओं को संबल प्राप्त होगा। हम सब इस अभियान में जुड़ कर झारखंड को रोग मुक्त बनाए। 

गांव के लोगो को गांव में रोजगार प्रदान करें एवं ग्रामीण उत्पादों को शहर तक पहुंचायें। गांव और शहर को आपस में जोड़ें, गांवों से हो रहे पलायन को रोकने में सहभागी बने। पर्यावरण की रक्षा में आगे आयें। गो माता की स्वत: रक्षा होने लगेगी। 

कार्यक्रम में संजय भरतिया, बाबा भूतनाथ, डॉ एन एम दास, भवानी बंद्योपाध्याय, श्रवण अग्रवाल, रमा सिन्हा, रविशंकर अग्रवाल, आर बी गोयल,आलोक डोकानिया, सीमा अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, धनेश मिश्र, राजेश बर्नवाल, संदीप आर्य, सौरभ यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.