टीम एबीएन, लोहरदगा। प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन 2023-24 ललमटिया, गोड्डा में मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय के तात्कालिक प्राचार्य उत्तम मुखर्जी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रांतीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रधानाचार्य के रूप में सम्मानित किया गया।
प्राचार्य उत्तम मुखर्जी का सम्मान प्रदेश सचिव अजय तिवारी ने अंग वस्त्र भेंट कर किया। इस अवसर पर संगठन मंत्री ख्यालीराम, क्षेत्र मंत्री रामावतार नारसरिया, क्षेत्र सचिव नकुल कुमार शर्मा अन्य प्रांतीय अधिकारी एवं पूर्णकालिक कार्यकर्ता और प्रधानाचार्य बंधु-भगिनी उपस्थित थे।
बधाई देने में प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल अग्रवाल, विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार, अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनोद राय, सचिव अजय प्रसाद, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, सहसचिव अश्विनी कुमार साहू, शिक्षाविद सदस्य कृष्णा प्रसाद, शशि कुमार गुप्ता, पूनम मिश्रा, शोभा देवी, जीतराम बड़ाईक, संकुल प्रमुख विपिन कुमार दास, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडे और शिक्षक-शिक्षिकाओं में प्रीति कुमारी गुप्ता, रेणु कुमारी, रश्मि साहू, यशोदा कुमारी, ऋद्धि मिश्रा, कविता कुमारी, चेतना प्रिया, स्नेहा शर्मा, आरती भगत, रितेश कुमार पाठक, अर्चना कुमारी आदि उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.