- प्रधानाचार्य सम्मेलन 2023-2024 ललमटिया, गोड्डा में मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय लोहरदगा के तात्कालिक प्रधानाचार्य सम्मानित
टीम एबीएन, लोहरदगा। विद्या भारती के खेलकूद प्रतियोगिता में मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहरदगा की बहन अल्पना शैली उरांव ने अखिल भारतीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था एवं एस जी एफ आई में उनकी सहभागिता रही।
इसके लिए प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन 2023-24 ललमटिया, गोड्डा में विद्यालय को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया और तत्कालीन प्राचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी को सम्मानित किया गया।
प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, सचिव अजय प्रसाद, विभाग निरीक्षक अखिलेश कुमार, संकुल प्रमुख विपिन कुमार दास सहित प्रधानाचार्य एवं सदस्य गण तथा महाविद्यालय के वर्तमान प्राचार्य सुनील कुमार सिंह ने इस उपलब्धि के लिए समस्त विद्यालय परिवार को बहुत-बहुत बधाई दी है।