- हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका, जानें कब होगी सुनवाई
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से उनको भेजे गये समन के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। केस की सुनवाई गुरुवार (1 फरवरी) को सुबह साढ़े दस बजे होगी।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से उनको भेजे गए समन के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। केस की सुनवाई गुरुवार (1 फरवरी) को सुबह 10:30 बजे होगी।
झारखंड हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन बनाम प्रवर्तन निदेशालय के मुकदमे को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर लिया है। सुनवाई सुबह साढ़े दस बजे होगी। कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश और जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की अदालत में कोर्ट नंबर-2 में सुनवाई होगी।
हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने के बाद ईडी की टीम उन्हें प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय ले गयी है। उनसे मिलने के लिए उनकी पत्नी कल्पना सोरेन पहुंचीं। सत्तारूढ़ दल के विधायक और मंत्री भी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पास स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे।
हेमंत सोरेन को बुधवार (31 जनवरी) को आठ घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले उन्होंने राजभवन जाकर मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया। हेमंत सोरेन ईडी को गुरुवार (1 फरवरी) को पीएमएलए कोर्ट में पेश करेगी।