- जेल में इडी के खिलाफ साजिश मामले में पूछताछ
- मोबाइल की होगी फॉरेंसिक जांच
टीम एबीएन, रांची। इडी के अफसर को साजिश के तहत फंसाने के मामले में बुधवार को जेलर नसीम से पूछताछ हुई। जेल से इडी अफसरों के खिलाफ साजिश मामले में कौन कौन वीआइपी कैदी शामिल थे।
उसमें जेलर सहित अन्य जेलकर्मियों और अफसरों की क्या भूमिका थी, इस संबंध में जेलर नसीम से पूछताछ की गयी थी। जेलर नसीम ने इडी को बताया गया कि मोबाइल उसका था, लेकिन कॉल के लिए अफसरों का दबाब था।
इडी इस मामले में मोबाइल से गायब डेटा को रिकवर करेगी और उसका फॉरेंसिक जांच करायेगी। मंगलवार को जेल के बड़ा बाबू से हुई थी। बड़ा बाबू ने कहा था कि अफसरों के दबाव में काम किया। गुरुवार को अब जेल अधीक्षक हामिद अख्तर से इडी पूछताछ करेगी।
आर्म्स लाइसेंस लेने का आरोप
इडी जेल में बंद आरोपियों को जेल में सुविधाएं मुहैया कराना, गवाहों को प्रभावित करने से जुड़े मामले में जेल अधीक्षक हामिद अख्तर से गुरुवार को पूछताछ करेगी। इडी जांच में यह बात सामने आयी है कि प्रेम प्रकाश के प्रभाव में रांची जिले से दोनों जेल अधिकारियों को आर्म्स का लाइसेंस भी जारी हुआ था।
वहीं जेल के अलग-अलग लोगों को प्रेम प्रकाश ने उनकी जरूरतें पूरी करा, उनका इस्तेमाल भी किया। अब इडी इस मामले में मोबाइल से गायब डेटा को रिकवर करेगी। रिक्वर करने के बाद उसका फॉरेंसिक करायेगी।