टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार ने निरसा के सीओ बाल किशोर महतो को निलंबित किया। बाल किशोर महतो, झा0प्र0से0 (कोटि क्रमांक-438/20), तत्कालीन अंचल अधिकारी, चक्रधरपुर, पश्चिमी सिंहभूम वर्तमान में अंचल अधिकारी निरसा को निलंबित किया है।
क्या है आरोप
अवैध तरीके से दाखिल खारिज करने एवं भूमि सुधार उपसमाहर्ता चक्रधरपुर के न्यायालय में पारित आदेशों का अनुपालन नहीं करने का आरोप है। सुश्री प्रतिभा कुजूर, झा0प्र0से0, तत्कालीन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सिमडेगा को आरोप मुक्त किया है।