Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
कानून व्यवस्था

खूंटी : अवैध बालू खनन और तस्करी में तीन हाइवा जब्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
खूंटी : अवैध बालू खनन और तस्करी में तीन हाइवा जब्त
विज्ञापन

टीम एबीएन, रनिया। खूंटी जिले में बालू का अवैध खनन और तस्करी जारी है। बुधवार की देर रात खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने रनिया क्षेत्र के कोटांगेर में बालू के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया। इसमें बालू लदे तीन हाइवा को पकड़ा गया। 

हाइवा को जब्त कर थाना ले आया गया है। इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी नदीम सफी के आवेदन पर रनिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। हाइवा के चालकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान हाइवा को पकड़ा गया। जब चालक से चालान की मांग की गयी तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। अभियान में रनिया थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार और सशस्त्र बल शामिल थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,826