Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
कानून व्यवस्था

बालू कारोबारी कमलेश सिंह ईडी की हिरासत में

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बालू कारोबारी कमलेश सिंह ईडी की हिरासत में
विज्ञापन

कई अन्य के घरों में छापेमारी जारी

टीम एबीएन, रांची। कोयला नगरी धनबाद में ईडी की कई टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। ईडी की टीम गुरुवार सुबह से कार्रवाई कर रही हैं। पूरा मामला बालू कारोबार से जुड़ा हुआ है। 

बताया जाता है कि ईडी की टीम ने बालू कारोबारी कमलेश सिंह को हिरासत में लिया है। कमलेश सिंह के घर से ईडी की टीम को डायरी समेत पैसों से संबंधित लेन-देन के कई जानकारियां लिखित में मिली हैं।

ईडी की टीम बालू कारोबारी सुरेंद्र जिंदल, पूंज सिंह और बबन सिंह के घर भी छापेमारी कर रही हैं। सभी के ठिकानों पर एक-एक कागजात को खंगाल रही हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,825