सीएम हेमंत सोरेन की रिट याचिका पर अब 13 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई
टीम एबीएन, रांची। ईडी के समन के खिलाफ सीएम हेमंत सोरेन की रिट याचिका पर 11 अक्टूबर को सुनवाई हुई। अब अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को होगी। इससे पहले झारखंड हाईकोर्ट में छह अक्टूबर को आंशिक रूप से सुनवाई हुई थी।
इस दौरान अदालत ने प्रार्थी के आग्रह को स्वीकार करते हुए याचिका की त्रुटि दूर करने के लिए समय दिया था। मामले की अगली सुनवाई के लिए अदालत ने 11 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की थी।
ज्ञात हो कि प्रार्थी हेमंत सोरेन (मुख्यमंत्री) ने क्रिमिनल रिट याचिका दायर की है। उन्होंने सरायकेला-खरसावां के आदित्यपुर थाना में दर्ज प्राथमिकी (418/2014) को चुनौती दी है। साथ ही अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने की मांग की है।
कहा गया है कि वर्ष 2014 में चुनाव के दौरान वह अपनी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने गये थे। उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया था। पश्चिमी सिंहभूम की निचली अदालत में उक्त मामले की सुनवाई चल रही है। हेमंत सोरेन ने कार्यवाही पर रोक लगाने और दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने की मांग की है।