Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
कानून व्यवस्था

झारखंड : 25 लाख के इनामी दिनेश गोप से पूछताछ करने की तैयारी में जुटी पुलिस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : 25 लाख के इनामी दिनेश गोप से पूछताछ करने की तैयारी में जुटी पुलिस
विज्ञापन
  • गिरफ्तारी के बाद रांची लाया गया 25 लाख का इनामी नक्सली दिनेश गोप, पुलिस करेगी पूछताछ

टीम एबीएन, रांची। उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप को एनआईए के द्वारा गिरफ्तार करने के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रांची ले आया गया है। रांची एयरपोर्ट पर दिनेश गोप के पहुंचने से पहले ही पूरे एयरपोर्ट को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अनुसार दिनेश गोप की दिल्ली से गिरफ्तारी हुई है।

 गिरफ्तारी के बाद रविवार को झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के फरार सुप्रीमो दिनेश गोप को रांची लाया गया है। रांची में एनआईए के साथ-साथ झारखंड एटीएस और रांची पुलिस की टीम उससे पूछताछ कर रही है।

इससे पहले एनआईए ने एक प्रेस रिलीज जारी कर दिनेश गोप की गिरफ्तारी के संबंध में मीडिया को जानकारी दी है। एनआईए के अनुसार, दिनेश गोप के खिलाफ झारखंड, बिहार और ओडिशा राज्यों में 102 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से अधिकांश मामले हत्या, अपहरण, धमकी, जबरन वसूली और पीएलएफआई के लिए धन जुटाने से संबंधित हैं। एनआईए ने भी दिनेश गोप के सिर पर पांच लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था, जबकि झारखंड सरकार ने 25 लाख की घोषणा थी, दिनेश गोप करीब दो दशक से फरार चल रहा था। 

दिनेश गोप झारखंड के खूंटी, रांची, सिमडेगा, गुमला, चाईबासा, लोहरदगा जैसे जिलों के लिए आतंक का दूसरा नाम था। उसने अपने दहशत और डर के दम पर अकूत संपत्ति बनायी थी। उसकी दो पत्नी है और दोनों ही फिलहाल जेल में बंद हैं। उसके आतंक को देखते हुए उस पर झारखंड पुलिस ने 25 लाख का इनाम घोषित किया था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,969