टीम एबीएन, रांची। मोरहाबादी इलाके में सुबह से ईडी की छापेमारी चल रही है। बताया जाता है कि सरकारी दस्तावेज में जालसाजी करके जमीन खरीदने के मामले में ईडी एक ठेकेदार सहित 4 लोगों के आवास पर छापेमारी कर रही है।
बताया जा रहा है कि नोएडा में विपिन सिंह को ट्रैक किया गया था, लेकिन उनका परिवार आज सुबह सभी सामान के साथ निकल गये हैं और ईडी के आने से पहले सुबह 6:30 बजे तक फ्लैट खाली था।
उन्होंने प्रभात पांडेय (फ्लैट मालिक) को बुलाया है और फ्लैट 402 को सील कर दिया गया है। ईडी सूत्रों के मुताबिक राजधानी रांची के कई इलाके में ईडी की छापेमारी चल रही है।