Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट कोडरमा में 16 अप्रैल से

कोडरमा : अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट कोडरमा में 16 अप्रैल से
विज्ञापन

चार जिलों के खिलाड़ी दिखायेंगे खेल का जौहर 

टीम एबीएन, कोडरमा। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी 16 अप्रैल से इंटर डिस्ट्रिक अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद, लातेहार और देवघर में खेले जायेंगे। कोडरमा वेन्यू में पश्चिमी सिंहभूम, रामगढ़, चतरा और कोडरमा की टीम  खेलेगी। उसके बाद सुपर लीग के मैच का भी आयोजन यहां दिया गया है। 

यह टूर्नामेंट चंदवारा स्थित पुलिस लाइन मैदान में खेला जायेगा। टूर्नामेंट की तैयारी जोरों से की जा रही है। केडीसीए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा और सचिव दिनेश सिंह ने बताया कि पुलिस लाइन मैदान के टर्फ विकेट सभी मैच खेले जायेंगे। जेएससीए के निर्देशन में बनी टर्फ विकेट और मैदान को जेएससीए के पदाधिकारियों ने काफी पसंद किया है। 

टूर्नामेंट की तैयारी को लेकर मैदान को पूरी तरीके से सजाया जा रहा है। जेएससीए के पदाधिकारियों के लिए मंच का निर्माण कराया जा रहा है, वहीं खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था भी की जा रही है। 

उन्होंने कहा कि पिछले बार अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में कोडरमा के खिलाड़ी अभय ने बेहतर प्रदर्शन किया था जिसकी बदौलत वह राज्य टीम में जगह बनाने में सफल रहा। एक खिलाड़ी का इस मुकाम पर पहुंचने से कोडरमा के खिलाड़ियों में इस टूर्नामेंट को लेकर जबर्दस्त उत्साह है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,536