Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 22
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
कानून व्यवस्था

मेरठ : कुर्क की जायेगी बसपा के पूर्व मंत्री याकूब की 32 करोड़ की संपत्ति

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
मेरठ : कुर्क की जायेगी बसपा के पूर्व मंत्री याकूब की 32 करोड़ की संपत्ति
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। सोनभद्र जेल में बंद बसपा सरकार के पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। याकूब की चिह्नित की गयी 31 करोड़ 70 लाख रुपये की संपत्ति को जल्दी ही जब्त किया जायेगा। पुलिस ने जिलाधिकारी को इसकी रिपोर्ट भेज दी है। 

हापुड़ रोड स्थित अलीपुर जिजमाना में मीट प्लांट अल फहीम मीटैक्स प्राइवेट लिमिटेड को बिना अनुमति चलाने में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी का परिवार फंसा हुआ है। याकूब के दो बेटों इमरान और फिरोज को जमानत मिल चुकी है। 

खुद याकूब कुरैशी इस समय सोनभद्र की जेल में बंद हैं। गैंगस्टर एक्ट के तहत याकूब की संपत्ति को पुलिस ने चिह्नित किया था। जिले में 26 स्थानों पर याकूब की संपत्ति पायी गयी है। लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट के आधार पर संपत्ति का मूल्यांकन किया गया है। 

अभी तक याकूब की 31 करोड़ 70 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति को जब्त करने की तैयारी पुलिस ने कर ली है। इसमें 12 वाहनों को जब्त किया जा चुका है। अन्य संपत्ति में हापुड़ रोड स्थित स्कूल, अस्पताल, मीट फैक्ट्री, प्लाट, सराय बहलीम स्थित दो मकान आदि शामिल है।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के मुताबिक, खरखौदा थाना क्षेत्र में मीट फैक्टरी के अंदर अवैध रूप से मीट की पैकेजिंग के मामले में पूर्व मंत्री याकूब की 31 करोड़ 70 लाख रुपये की संपत्ति को चिन्हित कर लिया गया है। इसमें 32 दोपहिया और चार पहिया वाहन भी शामिल हैं। जिलाधिकारी को इसकी रिपोर्ट भेज दी गई है। जल्द ही इस चल और अचल संपत्ति के जब्तीकरण की कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन