Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
कानून व्यवस्था

बीबीसी के दिल्ली ऑफिस पर इनकम टैक्स का छापा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बीबीसी के दिल्ली ऑफिस पर इनकम टैक्स का छापा
विज्ञापन
  • 60 से 70 लोगों की टीम पहुंची

एबीएन सेंट्रल डेस्क। बीबीसी के दफ्तर पर आज बड़े पैमाने पर इनकम टैक्स ने छापे  मारे। आयकर विभाग ने मंगलवार को कर चोरी की जांच के तहत दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में एक सर्वे ऑपरेशन चलाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रसारक द्वारा 2002 के गुजरात दंगों और भारत पर दो-भाग के डॉक्यूमेंट्री फिल्म को प्रसारित करने के कुछ सप्ताह बाद यह औचक कार्रवाई हुई।

उन्होंने कहा कि विभाग कंपनी के कारोबारी परिचालन और उसकी भारतीय इकाई से जुड़े दस्तावेजों पर गौर कर रहा है। एक सर्वे के तहत, आयकर विभाग केवल कंपनी के व्यावसायिक परिसर की ही जांच करता है और इसके प्रवर्तकों या निदेशकों के आवासों और अन्य स्थानों पर छापा नहीं मारता है। 
जानकारी के मुताबिक,  कर्मचारियों से दफ्तर छोड़कर घर जाने के लिए कह दिया गया है इसके साथ ही लंदन स्थित बीबीसी के दफ्तर में भी रेड की कार्रवाई की जानकारी दे दी गयी है। उधर, रेड पड़ते ही कांग्रेस ने आईटी की इस कार्रवाई को बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर बैन से जोड़ा है। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, पहले बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री आयी, उसे बैन किया गया। अब बीबीसी पर आईटी का छापा पड़ गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,294