टीम एबीएन, रांची। रांची पुलिस ने कुख्यात अपराधी सन्नी सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। सन्नी सिंह उर्फ ऋषभ सिंह पिछले पांच सालों से फरार चल रहा था।
रांची एसएसपी कौशल किशोर को जानकारी मिली थी कि ऋषभ सिंह उर्फ सनी सिंह दिल्ली में अपना ठिकाना बनाये हुए हैं। जानकारी मिलने के बाद एसएसपी की स्पेशल टीम ने उसे धर दबोचा है। रांची के सुखदेव नगर इलाके का रहने वाला कुख्यात अपराधी सन्नी सिंह पर दर्जनों मामले दर्ज हैं।
उल्लेखनीय है कि रांची, बोकारो के साथ-साथ पश्चिम बंगाल पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात अपराधी सनी सिंह के घर की कुर्की जब्ती की भी पिछले साल की गई थी। इस दौरान अपराधी सन्नी सिंह के घर के सामानों को पुलिस ने जब्त कर लिया था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.