टीम एबीएन, रांची। रांची के चिरौंदी में स्थापित वराहमिहिर तारामंडल का संचालन अब कोलकाता की कंपनी आरबिट एनीमेट प्राइवेट लिमिटेड करेगी। इस कंपनी को तीन साल तक तारामंडल के संचालन की जिम्मेदारी दी जायेगी। गुरुवार को मंत्रिपरिषद की बैठक में इस पर स्वीकृति दी गयी। वर्तमान में तारामंडल का प्रोजेक्टर खराब है। प्रोजेक्टर को मरम्मत के लिए यूनाइटेड किंगडम भेजने और वापस लाने के लिए भी इस कंपनी का चयन किया गया है।
झारखंड वित्त नियमावली के प्रविधानों को शिथिल कर यह निर्णय लिया गया।
तारामंडल में लगाये गये उपकरणों की करायी गयी मरम्मत के लिए मनोनयन के आधार पर भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की संस्थान नेशनल काउंसिल आफ साइंस म्यूजियम और कोलकाता की अधीनस्थ कंपनी क्रिएटिव म्यूजियम डिजाइनर्स को स्वीकृति दी गयी।