लव जिहाद के खिलाफ कड़े कानून बनाने को लेकर राज्यपाल से मिला विहिप का प्रतिनिधिमंडल
ABN Bureau• 18 Oct, 2021
1 Views
विज्ञापन
रांची। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल रमेश बैस से मिले। राज्यपाल से मिलकर लव जिहाद पर दूसरे राज्यों की भांति कड़े कानून बनाने की पहल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि लव जिहाद के कारण समाज में विद्वेष फैल रहा है। समाज की आपसी सद्भावना टूट रही है तथा समाज में बराबर संघर्ष होती रही है। अत: इसके लिए कानून की परम आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण को रोकने के लिए शिक्षा, कौशल विकास, चिकित्सा एवं रोजगार के साधन ग्रामीण क्षेत्रों उपलब्ध करना आवश्यक है। अभाव के कारण ही अपनी प्राचीन परंपराओं को छोड़कर लोग धर्मांतरित होते हैं।