- बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने की कार्रवाई
टीम एबीएन, दारू। बिजली चोरी कर जलाने वालों के खिलाफ विद्युत विभाग के द्वारा मेढकुरी पंचायत के चोरहेत और घाघरा में कार्रवाई की गई। इस करवाई में दस घरों में बिजली चोरी करते हुए पाया गया। दस में से 4 ऐसे थे जिनका मुर्गी फार्म था जहां बिजली चोरी कर मुर्गी फार्म चला रहे थे।
इस संबंध में सहायक विद्युत अभियंता राजेश निरंजन टोप्पो ने दारू थाना में आवेदन देकर पारस सिंह, सुबोध सिंह, प्रमोद सिंह, मुकदेव सिंह, नंदकिशोर सिंह सभी चोरहेत निवासी और अनुज प्रसाद मेहता, प्रमोद महतो, निरंजन कुमार मेहता, प्रकाश मेहता, प्रदीप प्रसाद मेहता सभी घाघरा निवासी पर जुमार्ना के साथ मामला दर्ज कराया है। विद्युत अभियंता ने बताया कि विद्युत चोरी के खिलाफ आगे भी करवाई जारी रहेगी जिनका बिजली बिल बकाया है वे जल्द बिल जमा कर दे।