- बढ़ सकती हैं राजद सुप्रीमो लालू यादव मुश्किलें!
एबीएन सेंट्रल डेस्क। एक बार फिर पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजद प्रमुख लालू यादव की मुश्किलें बढ़ सकती है। लालू यादव के खिलाफ गृह मंत्रालय ने सीबीआई के मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। दरअसल, रेलवे घोटाले मामले सीबीआई ने मुकदमा चलाने की मंजूरी मांगी थी। लालू यादव पर रेल मंत्री रहते हुए जमीन के बदले नौकरी देने के आरोप लगे हैं।