Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
कानून व्यवस्था

झारखंड : अब क्लास रूम में मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे सरकारी स्कूल के शिक्षक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : अब क्लास रूम में मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे सरकारी स्कूल के शिक्षक
विज्ञापन
  • शिक्षा सचिव ने जारी की नई गाइड लाइन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को क्लास रूम में मोबाइल ले जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। अब शिक्षक स्कूल के प्रधानाध्यापक के पास या फिर स्टाफ रूम में अपने लॉकर में मोबाइल को रखकर कक्षा में जाएंगे। जानकारी के मुताबिक लगातार झारखंड के सरकारी स्कूलों से शिकायत मिल रही थी कि क्लास रूम में बच्चे पढ़ते हैं या खेलते हैं।  

जानकारी के मुताबिक क्लास में शिक्षक मोबाइल में बिजी रहते थे और यह शिकायत लगातार विभिन्न जिलों के सरकारी स्कूल से मिल रही थी। जिसके बाद शिक्षा सचिव ने एक निर्देश जारी करते हुए साफ तौर पर शिक्षकों को क्लासरूम में मोबाइल का उपयोग करने से मना कर दिया है। शिक्षा सचिव ने क्लासरूम में फोन के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी है।  

वहीं निर्देश जारी होते ही रांची के सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल बच्चों के साथ शिक्षकों को भी यह निर्देश पालन करने का आदेश देते हुए नजर आ रहे हैं। इस निर्देश के बाद स्कूली छात्राओं में काफी खुशी देखी गई। उन्होंने कहा कि कई शिक्षक क्लासरूम में आकर मोबाइल में बिजी हो जाते हैं। जिसकी वजह से शिक्षक के साथ-साथ बच्चों का भी ध्यान भटकता है और अच्छी तरह से पढ़ाई नहीं हो पाती है। 

अब इस निर्देश के बाद शिक्षक क्लासरूम में मोबाइल लेकर नहीं आयेंगे,  जिससे शिक्षक अच्छे तरीके से बच्चों को पढ़ा सकेंगे। वहीं शिक्षकों ने भी इस निर्देश का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि हां यह बात सही है कि मोबाइल लेकर क्लास रूम में जाने से ध्यान भटकता है और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है। अब मोबाइल नहीं ले जाने से ध्यान नहीं भटकेगा और बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाई जा सकेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,951