Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

भाजपाइयों ने हेमन्त सरकार की नाकामियां गिनाने को बनायी आंदोलन की रणनीति

भाजपाइयों ने हेमन्त सरकार की नाकामियां गिनाने को बनायी आंदोलन की रणनीति
विज्ञापन
  • झारखंड भाजपा कोर कमेटी की हुई बैठक

टीम एबीएन, रांची। झारखंड भाजपा की कोर कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में संगठन को धारदार बनाने, वर्तमान हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली महागठबंधन की सरकार की नाकामियों को जनता के बीच ले जाने के साथ-साथ जनसरोकार के मुद्दे और विधि व्यवस्था को मुद्दा बनाकर लगातार आंदोलन करने की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।

 इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश प्रभारी और जिलाध्यक्ष-जिला संगठन के सभी बड़े नेता सम्मिलित हुए।

2023 को भारतीय जनता पार्टी के लिए मुख्य रूप से संगठन वर्ष के रूप में संगठन विस्तार करने, एक तरफ कैडर को बढ़ाने के साथ साथ मोदी जी के नेतृत्व में जन आधारित पार्टी भी बनी है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के केंद्र और राज्य इकाई द्वारा बनी नीतियों को गांवों तक ले जाने की योजना बनी। गांव में पीएम मोदी की मन की बात सिर्फ पार्टी के कैडर सुने उससे ज्यादा बेहतर है कि गांव के 10-20 सामान्य लोगों को भी मन की बात सुनायें।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.