टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लगभग 19 वर्षीय आदिवासी बालिका से लगभग आधा दर्जन अज्ञात युवकों सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।
इस संबंध में पीड़िता ने कुडू थाना में मामला दर्ज करायी है। बालिका ने पुलिस को बताया है कि वह 24 दिसंबर को अपराह्न लगभग पांच बजे अपने परिचित से एक गांव के खेत के नजदीक बात कर रही थी, तभी आठ-दस की संख्या में अज्ञात लोग पहुचकर परिचित रिस्तेदार युवक को पिटाई कर वहा से भगा दिया। बालिका को कुछ दूर के खेत में ले जाकर लगभग आधा दर्जन लोगों ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद सभी दुष्कर्मी उसे खेत में ही छोड़कर भाग गये। वह अपने गांव पहुचकर गांव-घरवालों को घटना की जानकारी दी।
देर रात गांव के कुछ लोगों के साथ कुडू थाना पहुचकर मामला दर्ज करायी। पुलिस मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल जांच के लिए लोहरदगा ले गयी है और पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुट गयी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.