एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत ने बांग्लादेश को दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में तीन विकेट से हरा दिया। उसने मैच के चौथे दिन (रविवार) को 145 रन के लक्ष्य को सात विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम इंडिया को जीत दिला दी। इसी के साथ भारत ने दो मैचों की सीरीज में 2-0 से बांग्लादेश का सफाया कर दिया।
भारत ने बांग्लादेश को दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में तीन विकेट से हरा दिया। उसने मैच के चौथे दिन (रविवार) को 145 रन के लक्ष्य को सात विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। भारत ने तीसरे दिन खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 45 रन बना लिये थे। उसे जीत के लिए 100 रन और बनाने थे। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन और मेहदी हसन मिराज ने मिलकर तीन विकेट और लिये तो ऐसा लगा कि टीम इंडिया हार जायेगी, लेकिन श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने ऐसा नहीं होने दिया। दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम इंडिया को जीत दिला दी।
मैच के चौथे दिन जब खेल शुरू हुआ तो अक्षर पटेल और जयदेव उनादकट क्रीज पर थे। उनादकट 16 गेंद पर 13 रन बनाकर शाकिब की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गये। उनके बाद ऋषभ पंत भी पवेलियन लौट गये। पहली पारी में शानदार 93 रन बनाने वाले पंत दूसरी पारी में नौ रन ही बना सके। उन्हें मेहदी हसन मिराज ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। मेहदी इतने में नहीं रुके। उन्होंने अक्षर पटेल को क्लीन बोल्ड कर पारी में पांचवीं सफलता हासिल की। अक्षर ने 69 गेंद पर 34 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।
74 रन पर जब टीम इंडिया के सात विकेट गिर गये तो ऐसा लगा कि बांग्लादेश चमत्कार कर सकता है। भारतीय टीम दबाव में थी। यहां से श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने पारी को संभाला। दोनों ने अपने अनुभव का बखूबी इस्तेमाल करते हुए 71 रनों की नाबाद साझेदारी की और टीम को जीत दिला दी। अश्विन 62 गेंद पर 42 और श्रेयस अय्यर 46 गेंद पर 29 रन बनाकर नाबाद रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.