Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
कानून व्यवस्था

अब 10 फरवरी को होगी लीव इनकैशमेंट से जुड़े मामले की सुनवाई

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अब 10 फरवरी को होगी लीव इनकैशमेंट से जुड़े मामले की सुनवाई
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड हाईकोर्ट के पांच न्यायाधीशों की बेंच ने लीव इनकैशमेंट से जुड़े मामले की सुनवाई की। पांच जजों की बेंच में झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रविरंजन, जस्टिस अपरेश कुमार सिंह, जस्टिस एस चंद्रशेखर, जस्टिस सुजित नारायण प्रसाद और जस्टिस राजेश शंकर ने सुनवाई की।

 न्यायिक सेवा के रिटायर्ड अधिकारी कुमार मिश्रा के द्वारा लीव इनकेशमेंट के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है। सोमवार की सुनवाई के बाद वृहद पीठ ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 10 फरवरी की तारीख मुकर्रर की है। झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुमित गड़ोदिया को अमेकस क्यूरी नियुक्त किया है। वह झारखंड हाईकोर्ट का पक्ष रख रहे हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,671