Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आईओक्यूएम में डीपीएस रांची के शुभम का शानदार प्रदर्शन

आईओक्यूएम में डीपीएस रांची के शुभम का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। डीपीएस रांची के शुभम झा ने अपने उत्कृष्ट गणितीय कौशल का प्रदर्शन करते हुए इंडियन ओलंपियाड क्वालिफायर इन मैथमेटिक्स (आईओक्यूएम) 2022-23 के पहले चरण में अर्हता प्राप्त कर अपनी सफलता का परचम लहराया है एवं विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है।

साथ ही, शुभम इस प्रतियोगिता के अगले चरण, इंडियन नेशनल मैथमेटिकल ओलंपियाड (आईएनएमओ 2022-23) में शामिल होने के लिए भी क्वालिफाई कर चुके हैं। इस प्रतियोगिता में झारखंड राज्य के आठवीं से ग्यारहवीं कक्षा के कुल 05 विद्यार्थियों का चयन हुआ है जिसमें से एक डीपीएस राँची के शुभम हैं। मौके पर माननीय प्राचार्य डॉ राम सिंह ने शुभम को उनकी इस सफलता पर हार्दिक बधाई दी और आईएनएमओ में भी सफलता का परचम लहराने के लिए प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.