Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
कानून व्यवस्था

झारखंड हाईकोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, SC के कॉलेजियम ने 5 नामों को दी मंजूरी

झारखंड हाईकोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, SC के कॉलेजियम ने 5 नामों को दी मंजूरी
विज्ञापन
रांची। झारखंड हाईकोर्ट को शीघ्र 5 नए जज मिल जाएंगे। पहले से यहां 15 जज हैं। अब इनकी संख्या 20 हो जाएगी। 5 नए जजों की नियुक्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने हाई कोर्ट से भेजे गए पांच नामों को मंजूर कर लिया है। 1 सितंबर को कॉलेजियम की बैठक में यह मंजूरी दी गई है। अब शीघ्र राष्ट्रपति भवन से इसकी मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद केंद्रीय विधि व न्याय विभाग की ओर से नियुक्ति की अधिसूचना जारी की जाएगी। जिन पांच लोगों के नामों की मंजूरी दी गई है, उनमें प्रधान जिला जज प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, ज्यूडिशियल एकेडमी के निदेशक गौतम कुमार चौधरी, हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अंबुज नाथ, रांची के प्रधान न्यायुक्त नवनीत कुमार और राज्य के विधि सचिव संजय प्रसाद शामिल हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,222