झारखंड
रामगढ़ : वाहन चेकिंग के दौरान 348 बोतल अवैध शराब पकड़ाया, चालक गिरफ्तार
ABN Bureau
•
03 Sep, 2021
1 Views
विज्ञापन
रामगढ़। रामगढ़ के मांडू थाना गंट के पास एच-33 रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 348 बोतल अवैध शराब जब्त की है। मांडू थाना प्रभारी मनीदीप के अनुसार, रामगढ़ की तरफ से चार पहिया वाहन आते दिखाई दिया। पुलिस को देख वाहन चालक ने गाड़ी को पीछो घुमा लिया। वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने वाहन को पकड़ा और चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। गाड़ी के पीछे की सीट एवं कार की डिक्की में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की गईं। इन बोतलों की संख्या 348 पाई गई। गिरफ्तार तस्कर 25 साल का हरि गोप है। वह बोकारो का रहने वाला है। पुलिस मामला की जांच कर रही है।
विज्ञापन