Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 9
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
कानून व्यवस्था

अब न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल को ईडी ने भेजा समन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
अब न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल को ईडी ने भेजा समन
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रांची के बरियातू स्थित सेना की जमीन की खरीद-बिक्री मामले में की जांच कर रहा है। ईडी सूत्रों ने बताया कि इस मामले में ईडी ने न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल को समन भेजा है। ईडी ने अग्रवाल को समन भेजकर 08 नवंबर को एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी ऑफिस बुलाया है, जहां उनसे पूछताछ होगी। इससे पूर्व ईडी ने कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल, न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल, दो सब रजिस्ट्रार वैभव मणि त्रिपाठी और घासी राम पिंगुआ के अलावा विक्रेता प्रदीप बागची के कुल 12 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस मामले में बिल्डर और व्यवसायी विष्णु अग्रवाल के संबंधों की जांच चल रही है। विष्णु अग्रवाल मूल रूप से बंगाल के झालदा के निवासी हैं, इनका विवादित भूमि को खरीद-बिक्री का पुराना इतिहास है। फरवरी 2018 में उन्होंने महुआ मित्रा और संजय कुमार घोष से 3.75 एकड़ जमीन खरीदी और 24.37 करोड़ रुपये का भुगतान किया। यह जमीन सिरमटोली चौक स्थित एक प्रमुख भूमि है और यह भूमि सेना के कब्जे में है। इसी तरह उन्होंने कुगरू में 9.3 एकड़ खासमहल जमीन खरीदी थी। जमीन के दस्तावेज जाली थे और जांच के आदेश दिये गये थे।
विज्ञापन