Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनबाद : मेला में झूला झूल रहे युवक को मारी गोली

धनबाद : मेला में झूला झूल रहे युवक को मारी गोली
विज्ञापन
टीम एबीएन, धनबाद/ रांची। धनबाद जिले में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। आए दिन यहां छोटी-छोटी बातों पर फायरिंग होना आम बात हो गयी है। ऐसा ही एक और मामला यहां से आया है। यहां मेला देखने गये एक युवक पर जितेंद्र नामक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। घटना की सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एसएनएमएमसीएच अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोधर डीएवी बड़ी काली मंदिर के पास का है। यहां बीते बुधवार की रात मोहम्मद सैफ नामक एक युवक अपने मौसेरे भाई के साथ मेला घूमने गया था। इस दौरान वह नाव झूले में झूल रहा था। तभी अचानक नीचे से किसी ने उस पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि मेले में झूला झूलने को लेकर आरोपी जितेंद्र और सैफ के बीच कहासुनी हुई थी। फिर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी ने हवाई फायरिंग के बाद सैफ पर निशाना साधकर गोली चला दी। गोली चलने के बाद मेले में खलबली मच गयी। लोग अपने बच्चों और महिला सदस्यों को लेकर मेले से भागने लगे। वहीं, आरोपी के नशे में होने की बात कही जा रही है। आनन-फानन में घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल आरोपी पुलिस के शिकंजे में है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक कट्टा और एक बाइक जब्त किया है। वहीं, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस आरोपी को पकड़ पायी है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,561