Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

सावधान... अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सावधान... अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। त्योहार के इस मौसम में कल पर कुछ भी न टालें। खासकर बैंक से संबंधित काम हो, तो बिल्कुल न टालें। आज के आज ही अपना काम निपटा लें। अक्टूबर में बैंक 21 दिन बंद रहेंगे, इसलिए समय रहते सभी काम निपटा लें। अक्टूबर महीने में 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) से छुट्टियां शुरू हो रही हैं। इसके बाद 5 अक्टूबर से दुर्गा पूजा और दशहरा की छुट्टियां शुरू हो जायेंगी। जबकि दिवाली की छुट्टी 24 अक्टूबर को है। देश भर के निजी और सरकारी बैंक अक्टूबर महीने में दूसरे ओर चौथे शनिवार-रविवार को मिलाकर कुल 21 दिन बंद रहेंगे। वैसे अक्टूबर महीने में पांच रविवार हैं। गांधी जयंती का राष्ट्रीय पर्व और दुर्गा पूजा, दशहरा और दिवाली जैसे त्योहार भी अक्टूबर में ही पड़ रहे हैं। बता दें कि बैंकों की ये छुट्टियां अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग दिन हैं। भारत में बैंक गैजेटेड हॉलिडे के अनुसार बंद होते हैं। सभी बैंक सार्वजनिक छुट्टियों के दिन बंद रहते हैं, जबकि कुछ बैंक क्षेत्रीय त्योहारों और छुट्टियों के अनुसार बंद होते हैं। बैंक की स्थानीय छुट्टियां संबंधित राज्य सरकारों द्वारा तय की जाती हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) ने छुट्टियों को तीन कैटेगरी में बांटा है- निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट के तहत आने वाली छुट्टियां, निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट और आरटीजीएस हॉलिडे और तीसरी, बैंकों के अकाउंट क्लोजिंग का दिन।
विज्ञापन