Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 30
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

अमरनाथ गुफा तक बनेगी चार धाम की तरह सड़क

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
अमरनाथ गुफा तक बनेगी चार धाम की तरह सड़क
विज्ञापन
एबीएन, सेंट्रल डेस्क। आने वाले दिनों में अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए आपको पैदल नहीं चलना पड़ेगा। आप बाबा बार्फानी के दर्शन के लिए वाहन से जा सकेंगे। आपका वाहना गुफा से कुछ दूरी पर पार्क हो सकेगा। इसकी पुष्टि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक इंटरव्यू के दौरान की। उन्होंने कहा कि इसके लिए सीमा सड.क संगठन अर्थात बीआरओ को अमरनाथ गुफा तक सड़क मार्ग बनाने के लिए कह दिया गया है। बीआरओ अमरनाथ यात्रा मार्ग पर सड़क बनाने के लिए तैयार है।विभागीय अधिकारियों को इस मार्ग पर बैटरी कारों को चलाने की संभावनाएं तलाशने को कह दिया गया है। अमरनाथ श्राइन बोर्ड श्रीनगर से गुफा तक हेलिकाप्टर सेवा को पहले ही शुरू कर चुका है। जमीनी स्तर पर इन नयी व्यवस्थाओं से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार, अमरनाथ गुफा तक जो पहलगाम से 45 किमी दूर तथा बालटाल से 13 किमी दूर है। सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों द्वारा सड़क निर्माण के लिए दिये गये प्रस्ताव के अनुसार, एक वर्ष के दौरान उनके कर्मी सड़क की कच्ची मिट्टी को काट कर सड़क में बदल देंगे और उसके अगले वर्ष उसे पक्का कर देंगें। वे दो वर्ष का समय इसलिए मांग रहे हैं, क्योंकि साल में करीब 6 महीने यात्रा मार्ग बर्फ के कारण ढका रहता है।
विज्ञापन