Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 37
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

कई राज्यों में एनआईए, ईडी की रेड, पीएफआई से जुड़े 100 से ज्यादा गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कई राज्यों में एनआईए, ईडी की रेड, पीएफआई से जुड़े 100 से ज्यादा गिरफ्तार
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। एनआईए की टीम पूरे देशभर में छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि केरल में करीब 50 जगहों पर एनआईए की छापेमारी चल रही है। इसके अलावा देश के बाकी राज्यों में भी रेड डाली गई है। ये पूरी कार्रवाई पीएफआई से जुड़े टेरर फंडिंग मामले को लेकर चल रही है। मंजेरी, मल्लपुरम जैसे इलाकों में ये छापेमारी जारी है। केरल में ये छापेमारी काफी बड़े पैमाने पर हो रही है। खास बात ये है कि एनआईए के साथ इस छापेमारी में ईडी की एक टीम भी मौजूद है। बताया जा रहा है कि एनआईए ने अब तक 100 से ज्यादा पीएफआई अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। बता दें कि इससे पहले बिहार और तेलंगाना में एनआईए ने छापेमारी की थी। ये छापेमारी भी इसी मामले को लेकर हुई। बताया जा रहा है कि इस छापेमारी का दायरा और बढ़ सकता है। केरल से लीड लेने के बाद पीएफआई के अन्य दफ्तरों पर भी एनआईए छापेमारी कर सकती है। फिलहाल, ये कार्रवाई 10 राज्यों में चल रही है। जिसमें बड़े स्तर पर गिरफ्तारियां की जा रही हैं। पीएफआई के लोगों को केरल, कर्नाटक, राजस्थान, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दिल्ली, यूपी, एमपी और महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन