एबीएन सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम से मिलकर सीएम हेमंत सोरेन रांची लौट रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और काग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम से मुलाकात के बाद सीएमओ ने ट्वीट कर लिखा है कि नई दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद पी चिदंबरम से शिष्टाचार मुलाकात की।