Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

निजी विश्वविद्यालय के लिए रांची में जमीन देगी झारखंड सरकार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
निजी विश्वविद्यालय के लिए रांची में जमीन देगी झारखंड सरकार
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार ने बुधवार को राज्य में प्रस्तावित अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय, रांची की स्थापना के लिए करीब 150 एकड़ भूमि 99 वर्ष की पट्टे पर देने का फैसला किया। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से लगभग तीन हजार करोड़ रुपये के निवेश से यहां अत्याधुनिक विश्वविद्यालय स्थापित करने का समझौता किया गया है। मंत्रिमंडल सचिव वंदना डाडेल ने पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में जमीन आवंटित करने का फैसला किया गया। डाडेल ने बताया, प्रस्तावित अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय (निजी विश्वविद्यालय), रांची की स्थापना हेतु 120-150 एकड़ भूमि 99 वर्ष के दीर्घकालिक पट्टे पर उपलब्ध कराने हेतु अजीम प्रेमजी फाउंडेशन एवं राज्य सरकार के मध्य हुई सहमति को मंत्रिमंडल ने स्वीकृति दी। उन्होंने पत्रकारों के सवाल के जवाब में बताया कि इस अत्याधुनिक विश्वविद्यालय की स्थापना पर फाउंडेशन की ओर से तीन हजार करोड़ रुपये निवेश करने की संभावना है। फाउंडेशन आधुनिक शिक्षा के लिए यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के विश्वविद्यालय की स्थापना करेगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 90,342