टीम एबीएन, रांची। सत्ता।पर संकट के बीच सीएम हेमन्त सोरेन हर रोज नये साहसिक फैसले ले रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के बड़गाई अंचल और जिला अभिलेखागार में मौजा-गाड़ी थाना नं0-194. खाता सं0-161, खेसरा सं0-764, रकबा 5.12 एकड़ भूमि से संबंधित खतियान और रजिस्टर में राजस्व अभिलेख में छेड़छाड़ मामले की जांच सीआईडी को सौंपने की मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री की सहमति मिलने के बाद सीआईडी को जमीन घोटाले की जांच का जिम्मा सौंप दिया गया है
रांची में जमीन माफियाओं की सांठगांठ से जमीन घोटाला के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बड़ागाईं अंचल की 5.12 एकड़ सरकारी जमीन का घोटाला कर लिया गया था। मामले में बड़गाई सीओ के द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। अब इस पूरे मामले की जांच सीआईडी के द्वारा की जाएगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है। सीआईडी जल्दी थाने में दर्ज केस को टेकओवर करेगी।