Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 34
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

आज से एलपीजी सिलेंडर में मिली 100 रुपये की ढील

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
आज से एलपीजी सिलेंडर में मिली 100 रुपये की ढील
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। महंगाई की मार झेल रही जनता को सितंबर महीने के पहले दिन ही बड़ी राहत मिली है। गुरुवार (1 सितंबर) को गैस सिलेंडर के दामों में कमी देखने को मिली है। एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 100 रुपए की भारी कटौती हुई है। हालांकि दामों में यह कमी सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर पर हुई है, जबकि 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर पुराने दामों पर ही मिल रहा है।एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो) के दाम दिल्ली में 91.50 रुपए और कोलकाता में 100 रुपए तक कम हुए हैं। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 92.50 रुपएऔर चेन्नई में 96 रुपए तक सस्ता हो गया है। 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर अभी 6 जुलाई के रेट पर ही मिलता रहेगा। आखिरी बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव 6 जुलाई को किया गया था। जुलाई में देश भर में इसमें 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। देश के अधिकांश शहरों में अब सरकार की तरफ से गैस सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं दी जा रही है। लिहाजा अब लोगों को बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर ही खरीदना पड़ रहा है। सरकार सिर्फ उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन पाने वाले लाभार्थियों को ही एलपीजी सब्सिडी दे रही है। एलपीजी घरेलू गैस के दाम इस साल चार बार बढ़ाए जा चुके हैं। जुलाई से पहले 7 मई को प्रति सिलेंडर 50 रुपए की वृद्धि की गई थी। यह लगातार पांचवीं बार है जब कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कमी की गई है। कमर्शियल सिलेंडर आमतौर पर रेस्तरां, होटलों में इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन