एबीएन सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस पार्टी का यूट्यूब चैनल डिलीट हो गया है। पार्टी की ओर से अकाउंट डिलीट होने की जानकारी दी गई है। आखिर किस वजह से ये चैनल डिलीट हुआ है इसकी जांच की जा रही है। कांग्रेस ने यूट्यूब और गूगल दोनों से संपर्क साधा है। पार्टी ने अपने चैनल को फिर रीस्टोर करने की मांग की है। कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हमारा यूट्यूब चैनल इंडियन नेशनल कांग्रेस डिलीट हो गया है। हम इसे रीस्टोर करने की कोशिश कर रहे हैं। यूट्यूब-गूगल की टीम से बातचीत जारी है। जांच की जा रही है कि यह कैसे हुआ? यह कोई पहली बार नहीं है इससे पहले भी देश के कई बड़े नेताओं के ट्विटर हैंडल हैक होते देखे गए हैं, लेकिन किसी पार्टी का पूरा यूट्यूब चैनल ही डिलीट हुआ हो यह पहली बार देखने को मिला है। हैंकिंग का शक जरूर जताया जा रहा है, लेकिन अभी तक इस बारे में पुख्ता जानकारी नहीं आई है। ऐसे में इंतजार किया जा रहा है।