Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

पीएम मोदी आज पानीपत में करेंगे इथेनॉल प्लांट का उद्घाटन, वहीं 8वीं बार लेंगे सीएम पद की शपथ लेंगे नीतीश

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पीएम मोदी आज पानीपत में करेंगे इथेनॉल प्लांट का उद्घाटन, वहीं 8वीं बार लेंगे सीएम पद की शपथ लेंगे नीतीश
विज्ञापन
टीम एबीएन, पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के पानीपत में 900 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से तैयार दूसरी पीढ़ी (2जी) के एक एथेनॉल संयंत्र को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पीएमओ के मुताबिक, जैव ईंधन दिवस पर प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पानीपत में 10 अगस्त की शाम साढ़े चार बजे 2जी एथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास कुल 2.23 करोड़ रुपए की संपत्ति है और इनमें अधिकांश बैंकों में जमा राशि है। हालांकि उनके पास कोई भी अचल संपत्ति नहीं है क्योंकि उन्होंने गांधीनगर में अपने हिस्से की एक जमीन दान कर दी थी। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की वेबसाइट पर दी गई ताजा जानकारी के मुताबिक मोदी का बॉन्ड, शेयर या म्यूचुअल फंड में कोई निवेश नहीं है, लेकिन उनके पास सोने की चार अंगूठी हैं, जिनकी कीमत 1.73 लाख रुपए है। वहीं, नीतीश कुमार आठवीं बार बिहार की बागडोर संभालने के लिए तैयार हैं। जदयू के नेता नीतीश बुधवार शाम चार बजे बिहार के नए मुख्यमंत्री पद के रूप में शपथ लेंगे। जबकि, राजद नेता तेजस्वी यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री होंगे। सूत्र बता रहे हैं कि बुधवार को सिर्फ नीतीश और तेजस्वी ही शपथ लेंगे। कैबिनेट विस्तार बाद में किया जाएगा। बता दें कि नीतीश कुमार बिहार में 22 वर्षों से बतौर मुख्यमंत्री है।
विज्ञापन