Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

झारखंड : अब हर तीसरे शनिवार को बंद रहेंगे स्कूल, निर्देश जारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड : अब हर तीसरे शनिवार को बंद रहेंगे स्कूल, निर्देश जारी
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। शिक्षक संघों की मांग पर सरकार ने फैसला लिया। झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब हर महीने के तीसरे शनिवार को छुट्टी होगी। इस दिन शिक्षक और छात्र स्कूल नहीं आएंगे। अन्य शनिवार को सुबह 10 बजे से फूड डे क्लास का संचालन होगा। हर महीने के तीसरे शनिवार को झारखंड के सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। शेष शनिवार को पूरा दिन स्कूल चलेगा। शिक्षक संघों के आग्रह पर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने यह निर्णय लिया है। शिक्षा सचिव राजेश शर्मा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। स्कूल में छुट्टी रहने के कारण उक्त शनिवार को मिड डे मील नहीं बनेगा। शिक्षा सचिव राजेश शर्मा ने कहा कि बच्चों को साल में कम से कम 252 दिन मिड डे मील देना है। तीसरे शनिवार को अवकाश देने के कारण साल में 12 दिन छुट्टी और बढ़ जाएगी। इसका आकलन कर लिया जाएगा। हर माह तीसरे शनिवार को छुट्टी दिये जाने की मांग अखिल झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में की गई थी। सरकार की ओर से संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र चौबे, महासचिव राममूर्ति ठाकुर और मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने कहा कि पूर्व में शनिवार को साढ़े तीन घंटे की क्लास की जगह छह घंटे कर दिया गया था। संघ इस पर आपत्ति जतायी थी और इसके बाद तीसरे शनिवार को अवकाश की मांग की थी।
विज्ञापन