Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 35
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

तय समय से एक दिन ही स्थगित हो गयी झारखंड विधानसभा, आखिर क्यों...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
तय समय से एक दिन ही स्थगित हो गयी झारखंड विधानसभा, आखिर क्यों...
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने मॉनसून सत्र की कार्यवाही को अपने निर्धारित तिथि से एक दिन पहले ही गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा की। इससे पहले मॉनसून सत्र के पांचवें दिन सदन ने 3 विधेयकों को मंजूरी प्रदान की। इस सत्र की कार्यवाही 5 अगस्त तक निर्धारित थी, शुक्रवार को प्रश्नोत्तरकाल के अलावा गैर सरकारी संकल्पों को पेश किया जाना था, परंतु एक दिन पहले ही सत्र की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। भोजनावकाश के बाद सभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे शुरू होने पर सरकार की ओर से 3 विधेयकों को सदन में पेश किया गया, जिसे ध्वनिमत से मंजूरी प्रदान कर दी गई। सभा में आज यानी गुरुवार को जिन 3 विधेयकों को मंजूरी प्रदान की गई, उनमें कौशल विद्या, उद्यमिता, डिजिटल एवं स्किल विश्वविद्यालय विधेयक 2022, अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय विधेयक 2022 और झारखंड उत्पाद संशोधन विधेयक 2022 शामिल है। तीनों विधेयकों के पारित होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने सभा की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने की घोषणा की गई। इससे पहले पहली पाली में प्रश्नोत्तरकाल शुरू होने पर विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा के चार निलंबित सदस्यों के निलंबन को वापस लेने की घोषणा की, वहीं विधानसभा में प्रश्नोत्तरकाल के दौरान सरकार की ओर से पक्ष-विपक्ष के कई सवालों पर जवाब दिया गया। जबकि वित्तमंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने भारत की नियंत्रक-महालेखा परीक्षक का झारखंड राज्य के सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों सहित सामान्य, सामाजिक, आर्थिक एवं राजस्व प्रक्षेत्रों का लेखा परीक्षा प्रतिवेदन की एक प्रति सभा पटल पर रखी।
विज्ञापन