Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 35
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

अनुकंपा समिति की बैठक में 36 अभ्यावेदनों की समीक्षा, 23 स्वीकृत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
अनुकंपा समिति की बैठक में 36 अभ्यावेदनों की समीक्षा, 23 स्वीकृत
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 07 जुलाई 2022 को उपायुक्त सह अनुकंपा समिति के अध्यक्ष श्री छवि रंजन की अध्यक्षता में जिलास्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उपविकास आयुक्त रांची विशाल सागर, अपर समाहर्त्ता, रांची राजेश बरवार, जिला स्थापना उप समाहर्त्ता, वाणिज्य कर संयुक्त आयुक्त, जिला शिक्षा अधीक्षक रांची, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग, रांची एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारी/प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में समिति द्वारा सामान्य के आश्रितों के अभ्यावेदनों की विस्तार से समीक्षा की गई। समिति ने 36 सामान्य और एक चौकीदार से संबंधित अभ्यावेदन की समीक्षा की। सामान्य आश्रितों के अभ्यावेदनों पर विचार विमर्श के बाद समिति ने 36 में से 23 अभ्यावेदनों को स्वीकृति दी जबकि 13 शेष अभ्यावेदनों पर विचार विमर्श के बाद कार्मिक विभाग से मार्गदर्शन मांगने का निर्णय लिया गया। चौकीदार से संबंधित एक मामले पर विचार विमर्श करते हुए समिति ने सशर्त स्वीकृति दी। बैठक के दौरान उपायुक्त रांची छवि रंजन ने मृतक के आश्रितों की बात सुनी। उपायुक्त ने मां-बेटे को बुलाकर उनसे संबंधित मामलों की विस्तार से जानकारी ली। पूरी जानकारी लेने के बाद उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को मामले में कार्मिक विभाग से मार्गदर्शन मांगने का निर्देश दिया।
विज्ञापन