टीम एबीएन, रांची। झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद के लिए भाजपा प्रत्याशी होंगी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसकी घोषणा की। भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में इसका फैसला हुआ। ऐसा पहली बार है, जब किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाया गया है।
द्रौपदी मुर्मू ने छह वर्षों तक झारखंड के राज्यपाल के रूप में अपना योगदान दिया। वह ओडिशा सरकार में दो वर्षों तक मंत्री भी रह चुकी हैं। झारखंड के राज्यपाल के रूप में द्रौपदी मुर्मू का कार्यकाल बेदाग रहा है। वह शिक्षाविद भी हैं।