टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची जिलान्तर्गत सलगाडीह मोड़ ( NH-33 पर) बांकू (MDR-028 पर) पथ (कुल •लम्बाई - 17.533 कि०मी०) को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करते हुए पुनर्निर्माण कार्य ( भू-अर्जन सहित) हेतु ₹ 67,62,69,400 /- (सड़सठ करोड़ बासठ लाख उनहत्तर हजार चार सौ रुपये) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने संबंधी मंत्रिपरिषद् एवं योजना प्राधिकृत समिति हेतु संलेख प्रारूप पर स्वीकृति दी है।