Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 16
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

झारखंड कैबिनेट की बैठक में 19 प्रस्ताव मंजूर, कक्षा नौ और 12वीं के बच्चों को मिलेगी मुफ्त पोशाक-किताब

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड कैबिनेट की बैठक में 19 प्रस्ताव मंजूर, कक्षा नौ और 12वीं के बच्चों को मिलेगी मुफ्त पोशाक-किताब
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक बुधवार को हुई। झारखंड मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक में मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री हफीजुल अंसारी आदि की सलाह पर 19 प्रस्तावों को मंजूरी मिली। कैबिनेट की बैठक में कक्षा नौ और बारहवीं क्लास के बच्चों को मुफ्त पोशाक और किताब देने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा मंत्रिपरिषद ने पंचायत चुनाव के निर्वाचनकर्मियों के मानदेय वृद्धि पर भी सहमति दी है। मंत्रिपरिषद की बैठक में वित्त आयोग के पुनर्गठन की भी स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन