Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 45
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

पंचायत चुनाव : चौथे और अंतिम चरण के चुनाव के लिए 23 जिलों के 72 प्रखंडों में होगा मतदान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पंचायत चुनाव : चौथे और अंतिम चरण के चुनाव के लिए 23 जिलों के 72 प्रखंडों में होगा मतदान
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। 27 मई को होनेवाले पंचायत चुनाव के अंतिम और चौथे चरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस चरण में 23 जिलों के 72 प्रखंडों में मतदान होगा। जिसके लिए 6 मई तक नामांकन दाखिल किये जायेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी जिलों में आज यानी शुक्रवार को सूचना प्रकाशित कर दी गई है। चौथे चरण के लिए 6 मई तक नामांकन पर्चा भरे जाने के बाद 7 और 9 मई को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी इसके बाद 10 और 11 मई को नामांकन वापसी की तारीख निर्धारित की गई है। 12 मई को चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद 27 मई को मतदान सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगा। चौथे चरण का मतगणना 31मई को होगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में कुल 18920 पदों के लिए मतदान होगा। इस फेज में जिला परिषद सदस्य के 159, पंचायत समिति सदस्य के 1587, ग्राम पंचायत मुखिया के 1299 और ग्राम पंचायत सदस्य के 15,875 पदों पर चुनाव होगा। कुल 18920 पदों में महिलाओं के लिए 10724 पद आरक्षित हैं यानी 56.68 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। वैसे तो चौथे फेज में सरायकेला-खरसावां को छोड़कर राज्य के शेष 23 जिलों के 72 प्रखंडों में चुनाव होगा मगर यदि रांची की बात करें, तो इस जिले के पांच प्रखंड खलारी, बुढमू, चान्हो, मांडर और रातु में मतदान होगा। जिला प्रशासन द्वारा जिला परिषद सदस्य को छोड़कर शेष सभी तीन पदों के लिए नामांकन प्रखंड मुख्यालय में सुनिश्चित किया है। जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में जिला परिषद सदस्य का नामांकन होगा। नोमिनेशन निर्धारित संख्या और कागजात के साथ निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष दिन के 11 बजे से 3 बजे तक होगा।
विज्ञापन