Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

भारतीय सेना के नए वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बने लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भारतीय सेना के नए वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बने लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू को भारतीय सेना का नया वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ नियुक्त किया गया है। अतिरिक्त जन सूचना महानिदेशालय- भारतीय सेना ने ट्वीट किया। चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल एमएम नरवणे और भारतीय सेना के सभी रैंकों ने लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू को भारतीय सेना का वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ नियुक्त किए जाने पर बधाई दी। लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू एक मई 2022 को वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ की नियुक्ति ग्रहण करेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल राजू वर्तमान में डीजी मिलिट्री ऑपरेशंस की कमान संभाल रहे हैं। यह एक दुर्लभ मामला है जहां एक अधिकारी जो सेना कमांडर नहीं रहा है। वह वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के रूप में कार्यभार संभालेगा। लेफ्टिनेंट जनरल राजू ने इससे पहले श्रीनगर स्थित 15 कोर का नेतृत्व किया था। गौरतलब है कि भारतीय सेना को एक मई को लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे के रूप में भी नया आर्मी चीफ मिलेगा। वह देश के 29वें थल सेना प्रमुख होंगे और वह जनरल एमएम नरवणे के 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने के बाद उनका स्थान लेंगे। वह कोर ऑफ इंजीनियर के पहले अधिकारी होंगे जो थल सेना के प्रमुख होंगे। जनरल नरवणे 28 महीने का कार्यकाल पूरा करने वाले हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 86,569