Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

पंचायत चुनाव : मुखिया पद के लिए नाम निर्देशन करने वाली सपना का जाति प्रमाण पत्र रद्द

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पंचायत चुनाव : मुखिया पद के लिए नाम निर्देशन करने वाली सपना का जाति प्रमाण पत्र रद्द
विज्ञापन
टीम एबीएन, पलामू। हुसैनाबाद के पंचायत उर्दवार मंजुराहा के मुखिया पद के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने वाली हुसैनाबाद थाना क्षेत्र केेझरहा गांव निवासी सुजीत राम की पत्नी सपना कुमारी की जाति प्रमाण पत्र को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। हुसैनाबाद के अंचल पदाधिकारी ने बताया कि सपना कुमारी ने 22 अप्रैल को मुखिया पद के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया था, जिसमें संलग्न जाति प्रमाण पत्र बिहार राज्य का था। उनके पिता का नाम लक्ष्मण पासवान अंकित था। पुनः 23 अप्रैल को उनके ने अंचल कार्यालय में जाति प्रमाण प्रस्तुत किया, जिसमें पिता का नाम लक्ष्मण पासवान अंकित है, लेकिन उनका पता ग्राम : झरहा, पोस्ट : जपला, थाना हुसैनाबाद अंकित है। अंचल अधिकारी ही मुखिया पद हेतु हुसैनाबाद प्रखंड में हो रहे पंचायत चुनाव के निर्वाची पदाधिकारी हैं। ऐसे में उन्होंने स्वतः संज्ञान में लेते हुए जाति प्रमाण पत्र की जांच कराई, तो पाया गया कि लक्ष्मण पासवान आवेदिका के पिता का नाम खतियानी रैयत देवी दुसाध ग्राम-झरहा के वंशावली में कूटरचना कर अवैध तरीके से प्रविष्ट कर सत्यापित करा लिया गया है, जो गैरकानूनी है। इसलिए हुसैनाबाद के अंचल अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से सपना कुमारी की जाति प्रमाण पत्र को रद्द कर दिया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,741