टीम एबीएन, नीलांबर-पीतांबरपुर। झारखंड पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। प्रखंड कार्यालय में मुखिया और वार्ड सदस्य के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गयी है। प्रखंड कार्यालय में कड़ी धूप में नामांकन पत्र खरीदते प्रत्याशी नजर आएं। वहीं प्रखंड कार्यालय खुलते ही मुखिया और वार्ड सदस्य प्रत्याशी प्रखंड में घूमते नजर आए। हालांकि दोपहर बाद से प्रखंड पदाधिकारी द्वारा नामांकन पत्र का बिक्री शुरू कर दी गई है। आज मुखिया पद के 38 और वार्ड सदस्य केलिए 33 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।और 26 अप्रैल से नामांकन का तिथि भी घोषणा की गई है ।कई प्रत्याशियों ने कड़ी धूप में नामांकन पत्र के लिए लाइन में लगकर ख़रीदने पर नाराजगी भी जाहिर की है। उनका कहना था कि प्रखंड प्रशासन ने प्रत्याशियों के लिए ना तो पीने के पानी की व्यवस्था की है और न ही धूप से बचने के लिए टेंट पंडाल की।